हमारे भारत देश में व्यक्ति की नही चरित्र की पूजा होती है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण है राम का चरित्र। प्रभु राम, मर्यादा पुरुषोत्तम राम…. इन पर महाकाव्य से लेकर सैकड़ों ग्रंथ लिख डाले गए, वह भी विभिन्न भाषाओं में। फिर भी ऐसा लगता है कि अभी भी बहुत कुछ जानना बाकी है।
रामलीला –
किसी भी रिश्ते का आदर्श रूप यदि बताना हो तो प्रभु राम से बढ़कर कोई और आता ही नही दिमाग में। यही कारण है कि सदियां बीत गईं हमारे देश मे रामलीला होते। पीढियां गुज़र गईं रामलीला का वर्णन करते करते। वही कहानी, वही चरित्र लेकिन फिर भी प्रतिदिन भी देखा जा सकता है रामलीला को।
रामलीला का इतिहास तो बहुत प्राचीन है, हम शीघ्र ही इस विषय पर भी आपको कुछ रोचक, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी देंगे परंतु आज हम विश्व की सबसे बड़ी रामलीला अयोध्या की रामलीला के बारे में आपको बताएंगे।
अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ –
22 सितंबर 2025 को अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ हुआ। अयोध्या की रामलीला भगवान राम की जन्मभूमि में आयोजित की जा रही है। इस बार रामलीला का सातवां संस्करण शुरू हुआ है यानि वैसे तो सदियां बीत गईं रामलीला होते लेकिन फिल्मी सितारों की रामलीला का यह सातवां वर्ष है।

कोरोना काल से फिल्मी सितारों की रामलीला का आरंभ –
कोरोना काल से शुरू हुई रामलीला का सातवां संस्करण है यह। भगवान राम के जन्म की कथा से आरंभ हुई यह रामलीला।
नारद मोह का प्रसंग –
नारद मोह के प्रसंग के साथ आगाज़ हुआ आज की रामलीला का।
फिल्मी कलाकारों के चरित्र –
भगवान शिव के रूप में फिल्म स्टार बिंदु दारा सिंह ने अपने अभिनय से राम भक्तों का मन मोह लिया और नारद मुनि की भूमिका में फिल्म स्टार अवतार गिल ने राम भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पार्वती के रूप में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सोनम तिवारी जी ने अभिनय किया।

👆 महेंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष प्रेस क्लब अयोध्या, “फिल्मी सितारों की अयोध्या की रामलीला” के उदघाटन के अवसर पर जाने माने अभिनेता बिंदु दारा सिंह और अभिनेत्री सोनम तिवारी के साथ।
फिल्म स्टार पुनीत इस्सर, सांसद मनोज तिवारी, सांसद रवि किशन और कई अन्य कलाकार भी इस रामलीला में अभिनय कर रहे हैं और अपने अभिनय से राम भक्तों के मन को मोहने की तैयारियां कर रहे हैं।
अन्य फिल्मी कलाकार –
रवि किशन,मनोज तिवारी सहित रजा मुराद और फिल्म और टीवी जगत की कई नामचीन हस्तियां फिल्म जगत की रामलीला में करेंगे मंचन। माता सीता की भूमिका मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मणिका विश्वकर्मा निभा रही हैं। रावण का अभिनय प्रसिद्ध कलाकार विजय सक्सेना कर रहे हैं। प्रभु राम की भूमिका फिल्म अभिनेता राहुल भूचर कर रहे हैं।
अन्य किरदार जैसे बाली का रोल सांसद मनोज तिवारी, परशुराम का पुनीत इस्सर और केवट का किरदार सांसद वि किशन जी निभा रहे हैं। इन सितारों के होने से आयोजन में और भी चार चांद लग गए हैं। निस्संदेह इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
बिंदु दारा सिंह के विचार –
भगवान शिव के चरित्र को निभा रहे बिंदु धारा सिंह ने कहा कि
“मैं अयोध्या की रामलीला से शुरुआत से ही जुड़ा रहा, हर बार अयोध्या में आ रहा है नया निखार।
राम मंदिर और हनुमानगढ़ी पर दर्शन कर जीवन हो रहा है धन्य।
माँ सरयु के दर्शन मात्र से हो जाते हैं पाप नष्ट।”

विश्व की सबसे बड़ी रामलीला –
अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। पिछले वर्ष पैंतालीस करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने इसे अपने घरों में बैठकर देखा था।अयोध्या की रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि रामलीला प्रतिदिन शाम 7 बजे से 10 बजे तक दिखाई जाएगी और राम भक्तों से अपील की है कि वे अपने घरों में बैठकर रामलीला देखें और उन्हें आशीर्वाद दें।
रामलीला का समापन –
2 अक्टूबर को फिल्मी सितारों की रामलीला का समापन होगा।
उसी दिन 240 फीट विशालकाय रावण के पुतले का होगा दहन।
इस अवसर पर रामनगरी में फिल्मी हस्तियों का 10 दिन रहेगा जमावड़ा।
मोदी और योगी का आभार –
अयोध्या पहुंचे फिल्मी सितारों ने मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की, अयोध्या के विकास को लेकर खुलेमन से प्रशंसा की। अयोध्या में एयरपोर्ट और सड़कों के साथ अयोध्या के चहुंमुखी विकास को लेकर फिल्मी सितारों ने उनका आभार भी प्रकट किया।

